logo

Cold Pause in Jharkhand : 26 नवंबर के बाद दोबारा गिरेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

cold00000000.jpg

रांची
उत्तर-पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं का असर फिलहाल कमजोर पड़ गया है, जिसकी वजह से झारखंड में ठंड की तीव्रता से तीन दिनों की राहत मिल रही है। राजधानी रांची समेत राज्य के सभी जिलों में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और मौसम इसी तरह स्थिर रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के सीनियर पूर्वानुमान वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने बताया कि 26 नवंबर के बाद पारा फिर से नीचे आने लगेगा, और रात के तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। आज राज्य में सबसे कम तापमान लोहरदगा में रहा, जहां सुबह पारा 11.3°C तक पहुंच गया।


बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान पाकुड़ जिले में 30.5°C दर्ज किया गया। वहीं सुबह के आंकड़े इस प्रकार रहे—
•    रांची: 13.4°C
•    जमशेदपुर: 15.4°C
•    डाल्टनगंज: 12°C
•    बोकारो: 14.1°C
•    चाईबासा: 15.5°C
इसके अलावा बोकारो, देवघर, कोडरमा, गोड्डा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार सहित कई जिलों में तापमान 12°C से 17°C के बीच दर्ज किया गया।
इस बीच, मौसम विभाग ने जानकारी दी कि तमिलनाडु के पास बने कम दबाव के कारण 28 नवंबर से झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। इसके बावजूद किसानों को सलाह दी गई है कि वे तैयार धान की फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें, ताकि अचानक मौसम बदलने पर किसी तरह का नुकसान न हो।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News